पेट में ज्यादा गर्मी होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:39

पेट की गर्मी आमतौर पर स्वास्थ्य समस्याओं या जीवन शैली विकल्पों के कारण होती है। पेट में गैस बनना, पेचिश होना आदि इसके लक्षण होते हैं। यह आपके पेट में जलन महसूस या एक तेज दर्द का कारण बनता है। कभी-कभी, जलन अन्य लक्षणों के साथ होती है, लेकिन हमेशा नहीं।

पेट की गर्मी के 9 लक्षण और 6 घरेलू इलाज

पेट की गर्मी के लक्षण

1- पेट में दर्द होना

2- खट्टी डकार आना

3- सिर दर्द होना

4- उल्टी

5- मुंह में छाले होना

6- कब्ज की समस्या होना

7- पेट फूलना

8- पेट में जलन होना

9- भूख में कमी

पेट की गर्मी दूर करने के लिए घरेलू इलाज

नारियल पानी- पेट में गर्मी की शिकायत होने पर नारियल पानी (Coconut water) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

सौंफ- पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सौंफ (Fennel seeds) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है।

पुदीना- गर्मी के मौसम में पुदीने (Pudina) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप पुदीने के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

दही- दही (Curd) का सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही पेट की गर्मी को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।

आंवला- आंवला (Amla) की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे पेट ठंडा रहता है और पेट की गर्मी दूर होती है।

बेल का शरबत- पेट की गर्मी दूर करने के लिए बेल के शरबत (Bel Ka Sharbat) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेल का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है। साथ ही बेल का शरबत पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info